फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rural Builder threatening phone

बिल्डर ग्रामीण को फोन पर धमका रहा 

Sun, 25 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछोड़ क्षेत्र सल्ट के तोल्यो गांव में एक बिल्डर द्वारा ग्रामीण पर जबरन उनकी पुस्तैनी भूमि बेचने के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि बिल्डर और उसके कथित वकील उन्हें तथा उनके परिवार को फोन पर धमकियां भी दे रहे हैं। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


तोल्यो गांव निवासी माधो सिंह का कहना है कि इसी साल मई में वह अपने पुत्र के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। वहां विनय राज नाम के एक बिल्डर से उनका संपर्क हुआ। विनय ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें बहला-फुसलाकर खुबइयां (तोल्यो) स्थित उनकी छह नाली कृषि भूमि का सौदा उनसे कर लिया और बयाने के रूप में 50 हजार रुपए भी उन्हें दे दिए। माधो सिंह का कहना है कि जब वह घर लौटे उन्होंने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी तो परिजन नाराज हो गए।
विज्ञापन


परिवार वाले पुस्तैनी जमीन को बेचने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने तत्काल विनयराज को इस संबंध में अवगत कराया और बयाने की राशि वापस लेने का कई बार आग्रह किया, लेकिन विनयराज जबरन उन पर भूमि को बेचने का दबाव बना रहा है, उनका कथित वकील दीपक नाम का एक व्यक्ति भी उन्हें धमकियां दे रहा है। माधो सिंह का कहना है कि दोनों व्यक्तियों से उन्हें खतरा है। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed