{"_id":"5f56645a8ebc3e54cb5345b9","slug":"rupantaran-in-almora-almora-news-hld3961320103","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रुपांतरण कार्यक्रम के तहत कार्यों को शीघ्र शुरू करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रुपांतरण कार्यक्रम के तहत कार्यों को शीघ्र शुरू करवाएं
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को इस कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रूपांतरण कार्यक्रम के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराएं। कलक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी उन्होंने विकासखंडों के बीईओ और उपशिक्षाधिकारियों को भी निर्देश दिए। राशि आवंटित स्कूलों में शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि एसडीएम स्कूलों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कार्यों को समय से पूरा करवाएं। सभी ब्लॉकों से दो से तीन स्कूलों में इस कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव भेजें। शीघ्र राशि जारी कर दी जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक को तीन-तीन लाख रुपये जारी किए गए हैं। जिले के 11 ब्लॉकों में 75 स्कूलों का रूपांतरण कर लिया गया है। जल्दी ही यह संख्या 100 पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि रूपांतरण कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भौतिक संसाधन जुटाने के लिए सीएसआर फंड से गेल, ओएनजीसी संस्थाएं आगे आ रही हैं। आपदा मद के तहत भी स्कूलों में निर्माण कार्य होने हैं। इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजें। बैठक में रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम रानीखेत के अधिकारियों को पूर्ण कार्यों को तत्काल विभाग को हस्तांतरित कर दें। बैठक में एसडीएम जैंती-भनोली मोनिका, डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे, सीईओ एचबी चंद, डीईओ हरीश रौतेला, सभी बीईओ, उपशिक्षाधिकारी, समन्वयक रूपांतरण विद्या कर्नाटक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।