{"_id":"7b402bd2a0d9aa1a497103d48effd9cd","slug":"running-domestic-gas-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस से चल रहा बिजनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस से चल रहा बिजनेस
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रसोई गैस का संकट दूर नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बेरोकटोक उपयोग हो रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
जिले में हजारों की संख्या में रेस्टोरेंट, होटल आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, पर मात्र 1010 ही व्यावसायिक कनेक्शन हैं, वह भी हर माह नहीं भरवाते। घरेलू गैस से ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान चल रहे हैं। जिले के ग्यारह ब्लाकों में 1,03,209 घरेलू गैस कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
इन्हें अल्मोड़ा गैस एजेंसी के अलावा धारानौला, द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, भिकियासैंण स्थित गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। तीन माह से हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से जिले को मांग के अनुरूप रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बैकलॉग होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ से दो माह तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हो रहा घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग और अधिक इजाफा कर रहा है।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग भी जिले में गैस किल्लत में इजाफा कर रहा है।
घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने में शासन-प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इधर जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय का कहना है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा।