{"_id":"6068a5ea8ebc3e59220c667c","slug":"rtpcr-investigation-of-222-in-lodhia-almora-news-hld4204174133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधिया में 222 की आरटीपीसीआर जांच, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के 25 वाहन बैरंग लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधिया में 222 की आरटीपीसीआर जांच, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के 25 वाहन बैरंग लौटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार लोधिया बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक समेत तमाम लोगों के प्रवेश पर अब सख्ती तेज कर दी गई है। शनिवार को बाहरी राज्यों से आने वाले 222 पर्यटकों और श्रद्धालुुओं की आरटीपीसीआर कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। जबकि जांच नहीं करवाने वाले करीब 25 वाहनों को लौटाया गया। उधर तीसरे दिन कोविड जांच केंद्र भी स्थापित कर दिया गया।
कोरोना के बढ़ते फैलाव के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। तमाम राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एक अप्रैल से आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने वालों को ही अल्मोड़ा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। लोधिया में बैरियर लगाकर पुलिस कार्मिकों और स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन को रोका जा रहा है। उनकी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश दिया जा रहा है, रिपोर्ट नहीं होने पर बैरियर में ही उनकी कोरोना जांच की जा रही है।
शनिवारको तीसरे दिन लोधिया बैरियर में पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले सौ से अधिक वाहनों को रोका। वाहन सवार पर्यटकों, श्रद्धालुओं समेत अन्य राज्यों से आ रहे लोगों से कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट मांगी। जांच रिपोर्ट नहीं लाने वाले 222 पर्यटकों की मौके पर ही आरटीपीसीआर कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट नहीं लाने और जांच से इंकार करने पर 25 वाहनों को बैरंग लौटाया। उधर तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए लोधिया बैरियर में केंद्र स्थापित कर दिया गया है। विभागीय टीम के बैठने और कोरोना जांच के लिए टेंट लगा दिया गया।