{"_id":"57fe78e04f1c1b67522902d1","slug":"rss-route-march-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस का पथ संचलन
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर संघ कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन किया। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के विभिन्न बाजारों से होकर वापस एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुआ। पथ संचलन में छोटे बच्चे बैंड वादन करते हुए चल रहे थे। इस बार संघ कार्यकर्ता नए गणवेश में नजर आए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान से बुधवार को आरएसएस स्वयंसेवकों का नगर में पथ संचलन निकला।
विज्ञापन
पथ संचलन मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, चौघानपाटा होते हुए पुन: एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुआ। पथ संचलन में छोटे बच्चे बैंडवादन करते हुए चल रहे थे। इस बार संघ कार्यकताओं ने नया गणवेश पहन रखा था। पथ संचलन में आरएसएस, भाजपा से जुड़े अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन