फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roop Durgapal of almora

विकीपीडिया ने आर्टिस्ट रूप दुर्गापाल को सूची में शामिल किया

Sun, 31 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
roop Durgapal of almora
रूप दुर्गापाल - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा।  विकीपीडिया ने अल्मोड़ा के नामचीन लोगों की सूची में चर्चित टीवी आर्टिस्ट और मॉडल रूप दुर्गापाल का नाम भी शामिल कर लिया है। अपनी इस उपलब्धि से रूप दुर्गापाल बेहद खुश हैं। रूप ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गौरव की बात है।

विज्ञापन


 मालूम हो कि बालिका वधु में सांची के रोल से करियर की  शुरुआत करने वाली दुगालखोला अल्मोड़ा की रहने वाली रूप दुर्गापाल हाल के दिनों में अकबर बीरबल,  कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सहित कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


 हाल के दिनों में उन्होंने मॉडल के रूप में कई जानी मानी कंपनियों के  कामर्शियल एड भी किए हैं। रूप दुर्गापाल अच्छी गायिक भी हैं और वह भविष्य में प्ले बैक सिंगर केे तौर भी भाग्य आजमाने की सोच रही हैं। हाल में वह वियतनाम में शो करके लौटी हैं। वहां भी लोगों ने उनकी प्रतिभा को काफी सराहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी उपब्धियों को देखते हुए बीते दिनों विकीपीडिया ने अल्मोड़ा के नामचीन लोगों की सूची में रूप दुर्गापाल का नाम भी शामिल कर लिया है। इस सूची में अब तक महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल स्व.बीसी जोशी, पूर्व नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल डीके जोशी, भारतीय वन डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, भारती महिला टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट, इसरो के पूर्व वाइस चेयरमैन नीलांबर पंत, कविवर पंडित सुमित्रानंदन पंत, शिवानी, प्रसून जोशी, अल्मोड़ा में जन्मे मलेरिया पैरासाइट की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता रोनाल्ड रॉस, संगीतकार मोहन उप्रेती सहित कई अन्य विभूतियों के नाम शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed