फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rolar post office will be on line

राज्य के ग्रामीण डाकघर शीघ्र ऑन लाइन हो जाएंगे

Tue, 19 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड में स्थित ग्रामीण डाकघर अगले साल तक ऑन लाइन कर दिए जाएंगे। इसके लिए डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों समेत 18 स्थानों पर लगे डाक विभाग के एटीएम भी काम करने लगे हैं। शीघ्र ही एटीएम कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे और डाक घरों के ग्राहक इनका लाभ उठा सकेंगे।  

डाक अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने आए राज्य के डाक विभाग के निदेशक वीके सिंह ने अमर उजाला को बताया कि वर्तमान में जिला मुख्यालयों और कुछ बड़े शहरों में स्थित डाकघरों को ऑन लाइन कर दिया गया है। भविष्य में राज्य के सभी 389 ग्रामीण डाकघरों को भी ऑन लाइन करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 2017 तक यह काम पूरा हो जाएगा। हालांकि इनमें से 17 ग्रामीण डाकघर ऐसे दूरस्थ स्थानों पर जहां फिलहाल कोई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


 उन्होंने यह भी बताया कि डाक विभाग द्वारा राज्य के 18 नगरों में लगाई गई एटीएम मशीनों की टेस्टिंग पूरी हो गई है और यह सेवा ग्राहकों के लिए चालू की जा रही है। शीघ्र ही इच्छुक ग्राहकों को एटीएम कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले अल्मोड़ा पहुंचने पर श्री सिंह ने खुद एटीएम से पैसे निकालकर टेस्ट किया। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा का एटीएम ठीक काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed