फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rodways Bus in Almora

टनकपुर सेवा नहीं चलने से रोडवेज को 11 दिन में हुआ 1.32 लाख का घाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rodways Bus in Almora
अल्मोड़ा। रोडवेज की टनकपुर बस सेवा का संचालन सोमवार को 11वें दिन भी ठप रहा। टनकपुर को जाने वाली इस बस से रोडवेज को प्रतिदिन 12 हजार रुपये की कमाई होती थी। 11 दिनों से टनकपुर बस सेवा के पहिए नहीं घूमने से रोडवेज को एक लाख 32 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। चालकों की कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन टनकपुर रूट पर बस सेवा संचालित नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज विभिन्न रूटों पर 23 बस सेवाओं का संचालन करता है। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कुछ चालक अवकाश पर हैं जबकि कुछ चालकों ने मेडिकल अवकाश ले रखा है। इससे डिपो में चालकों की भारी कमी हो गई है। चालक नहीं मिलने के कारण रोडवेज की बस सेवाएं आए दिन स्थगित होना आम बात हो गई है। चालकों की कमी के कारण रोडवेज की अल्मोड़ा-टकनपुर बस के पहिए पिछले 11 दिनों से थमे हैं। अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे टनकपुर को बस संचालित होती है। दूसरे दिन सुबह आठ बजे टनकपुर से अल्मोड़ा को आती है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक टनकपुर को कभी 32 तो कभी 36 सीटर बस संचालित होती है। अल्मोड़ा से टनकपुर का किराया प्रति यात्री 335 रुपये है। इस बस से प्रतिदिन 12 हजार रुपये की कमाई होती है। 11 दिनों से बस नहीं चलने से रोडवेज को एक लाख 32 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बसों के नियमित संचालन को रोडवेज को चाहिए 15 चालक
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा में 21 नियमित, 34 संविदा, 20 विशेष श्रेणी समेत कुल 75 चालक तैनात हैं। डिपो विभिन्न रूटों पर 23 सेवाएं संचालित करता है। चालकों के अवकाश में चले जाने से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। रोडवेज डिपो को कम से कम 15 चालकों की और जरूरत है। जिससे सभी सेवाओं का नियमित संचालन हो सके। उत्तराखंड बनने के बाद डिपो में चालकों की कमी दूर होने की उम्मीद की थी लेकिन हालात अब भी नहीं सुधरे हैं। इधर रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज मोहन राम ने बताया कि डिपो में चालकों की कमी होने के कारण संचालन में दिक्कतें आ रही है। चालकों की कमी के बारे में निगम मुख्यालय देहरादून को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed