फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways Employees Joint Council

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक

Tue, 27 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Tue, 27 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  डिपो में पार्ट्स और चालकों की कमी बनी हुई है। इससे डिपो को प्रतिदिन ढाई लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बाह्य स्रोत में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह बोनस देने, बाह्य स्रोत कर्मचारियों के ऑन ड्यूटी दुर्घटना होने पर उसका उपचार परिवहन निगम द्वारा कराने, डिपो में 26 चालकों की नियुक्ति करने, दीपावली से पहले बोनस का भुगतान करने, अल्मोड़ा डिपो को 20 नई बसें देने, अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बसें चलाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयकों का भुगतान करने, उत्तराखंड परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज के रूप में स्थापित करने, परिवहन निगम को हर वर्ष वित्तीय बजट देने की मांग की।


उन्होंने कहा कि थराई-बरेली, अल्मोड़ा-रानीखेत, अल्मोड़ा-शीतलाखेत, अल्मोड़ा-चायखान-लमगड़ा आदि रुटों में बंद पड़ी सेवाओं को दोबारा संचालित किया जाए।

अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा और संचालन डिपो मंत्री रमेश जोशी ने किया। बैठक में प्रेम सिंह बिरोड़िया, राम दत्त पपनै, सुरेश नेगी, राकेश कुमार, गिरीश आर्या, नंद लाल, प्रदीप कुमार, अनूप जोशी, दीपक कुमार, प्रवीन सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed