{"_id":"59e4f7dc4f1c1bd7538b7ccf","slug":"roadways-caters-to-ten-more-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने तीन और केमू ने दस अतिरिक्त बसें चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने तीन और केमू ने दस अतिरिक्त बसें चलाईं
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा में उमड़ी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली पर्व मनाने के लिए नौकरी पेशा लोग, छात्र-छात्राएं और बाहरी प्रदेशों के लोग घरों को लौटने लगे हैं। सोमवार को रोडवेज, केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। खासकर दिल्ली और लखनऊ को काफी संख्या में लोग रवाना हुए। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली को तीन अतिरिक्त सेवाएं चालू की। केमू को दस अतिरिक्त सेवाएं चलानी पड़ीं।
दीपावली पर्व मनाने के लिए लोगों का घरों को लौटने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है। काफी संख्या में लोग अपने घरों को रवाना हुए। नगर के मालरोड स्थित रोडवेज, केमू बस स्टेशन और धारानौला बस स्टेशन समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। खासकर दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ आदि स्थानों को काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो ने दिल्ली को तीन और केमू ने दस अतिरिक्त सेवा शुरू की। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सोमवार से दिल्ली को तीन अतिरिक्त सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली को साढ़े तीन बजे, चार बजे और सवा चार बजे अतिरिक्त सेवाएं चलाई गईं। इधर केमू स्टेशन इंचार्ज बीबी चंदोला ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हल्द्वानी से अल्मोड़ा को दस अतिरिक्त बस सेवा चालू की गई हैं।