{"_id":"6abeb76c961882f4400a17b5","slug":"roadways-bus-service-to-badrinath-and-gairsain-suspended-almora-news-c-232-1-alm1019-149374-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बदरीनाथ और गैरसैंण की रोडवेज बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बदरीनाथ और गैरसैंण की रोडवेज बस सेवा बंद
Fri, 02 Oct 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत से बदरीनाथ की रोडवेज सेवा को बंद हुए 20 साल से अधिक समय बीत चुका है। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए भी रानीखेत डिपो से आठ साल से नियमित बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। इन मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से जहां बुजुर्गों को रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं अन्य यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रानीखेत जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन और सीमांत क्षेत्र से प्रमुख धार्मिक एवं राजधानी मार्गों की सेवाएं दोबारा शुरू की जानी चाहिए।
बदरीनाथ और गैरसैंण जाने के लिए पहले रोडवेज सेवा से काफी सुविधा मिलती थी। उम्र अधिक होने के कारण निजी वाहनों या महंगी सेवाओं से सफर करना मुश्किल होता है। सरकार की मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ भी तभी मिल पाएगा, जब इन मार्गों पर बसों का संचालन होगा। - चंदन सिंह रावत, अध्यक्ष, वृद्धजन समिति, रानीखेत
गैरसैंण और बदरीनाथ दोनों ही महत्वपूर्ण मार्ग हैं। इन पर रानीखेत से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्थानों से वाहन बदलने पड़ते हैं। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। रोडवेज प्रबंधन को यात्रियों के लिए सेवा बहाल करनी चाहिए। - दीप उपाध्याय, निवासी रानीखेत
विज्ञापन
बसों और चालकों की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण मार्गों पर सेवाएं प्रभावित हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ पत्राचार भी किया गया है। संसाधन उपलब्ध होने पर बंद सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। - धर्मानंद जोशी, महाप्रबंधक, रानीखेत डिपो