{"_id":"5f302e8b8ebc3e3d1769a519","slug":"road-of-ranikhet-ranikhet-news-hld3928183162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को दावत दे रही हैं सड़कों के दोनों ओर उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को दावत दे रही हैं सड़कों के दोनों ओर उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां
रानीखेत के चमनपुरी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बरसात में सड़कों के दोनों ओर बड़ी झाड़ियां उगी हैं। इस कारण हर मोड़ पर सड़क खोजनी पड़ रही है। बरसात में निकासी नालियां, कल्वर्ट साफ न होने के कारण भी दुर्घटना की आशंका है।
विज्ञापन
कारचूली गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिवराज सिंह ने बताया कि चमनपुरी-कारचूली मोटर मार्ग में आबादी के ठीक नीचे सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। इनमें खतरनाक जंगली जानवरों के छिपने का खतरा है। यहां से पैदल चलने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना रहती है, क्योंकि यहां पहले भी तेंदुआ कई जानवरों को मार चुका है। पहले विभाग के गैंगमेट झाड़ियां काटकर मलबा हटाते रहते थे लेकिन इस बार झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है। सड़क किनारे निकास नालियां भी चोक हैं। बरसात का पानी सड़क पर बहता है। इससे टूटफूट की आशंका रहती है। शिवराज का कहना है कि लोनिवि निर्माण खंड को कई बार सूचना दी गई, लेकिन सड़क साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने शीघ्र झाड़ियां काटकर चोक नालियां खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।