फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Jam Protest over Water Crisis

पेयजल किल्लत से गुसाए लोगों ने लोअर मालरोड में लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Road Jam Protest over Water Crisis
लोअर मालरोड अल्मोड़ा में खाली बाल्टियां लेकर चक्काजाम करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर के मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। इससे गुस्साए लोअर मालरोड क्षेत्र की महिलाओं और लोगों ने रविवार को मालरोड में खाली बाल्टियां लेकर डेढ़ घंटे चक्काजाम किया। बाद में पुलिस और जल संस्थान के अधिकारी मौके पर वार्ता के लिए पहुंचे। जल संस्थान के अधिकारियों ने सोमवार से सुचारु आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन

बद्रेश्वर, रैलापाली वार्ड, सरकार की आली और खोल्टा में पिछले काफी समय से समस्या बनी हुई है। इन लोगों ने धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में जल निगम कालोनी में बैठक की और फोन पर जल संस्थान के अधिकारियों से मौके पर आकर वार्ता करने को कहा। लोगों और महिलाओं ने लोअर मालरोड में जल निगम कालोनी से खोल्टा बाजार तक नारेबाजी करते हुए हाथों में खाली बाल्टियां लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक उन्होंने खोल्टा में मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पानी के दो-दो कनेक्शन भी ले रखे हैं, पर इसके बाद भी नलों में पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान काफी कम पानी की आपूर्ति कर रहा है। मजबूरन खाली बर्तनों के साथ सड़क जाम करनी पड़ रही है। जाम के चलते सड़के के दोनों और वाहनों की कतार भी लग गई थी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जल संस्थान के एई वीरेद्र मेहता, पीके जोशी आंदोलित लोगों से वार्ता के लिए आए। बाद में अधिकारियों के सोमवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर जाम खोला गया। वहां पर मयंक पंत, मदन बिष्ट, हरीश भट्ट, नंदा बल्लभ, कुसुम, रमा जोशी, मोहन जोशी, भागीरथी जीना, रीता जोशी, देवकी त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed