फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   road in four years

Almora News: चार साल में बनी महज पांच किमी सड़क

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
road in four years
अल्मोड़ा। राज्य बनने के 22 साल बाद भी जिले के कई गांवों के लोगों को सड़क तक नसीब नहीं हो सकी है। ऐसे में सड़क सुविधा से वंचित गांवों के लोगों को सड़क तक आने में लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। स्थिति यह है की गांव में किसी की तबीयत बिगड़ने पर मरीज को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शासन ने अल्मोड़ा के भिकियासैंण में वर्ष 2019 में भोंनली-रापड़-जिनापानी-ककलासौं 14 किमी सड़क बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। बावजूद इसके बीते चार साल में महज पांच किमी सड़क ही बन सकी है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते सड़क निर्माण का कार्य पूरा नही हो सका है। इससे 14 गांव की चार हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। नाराज ग्रामीणों ने पिछले दिनों सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विभाग की लापरवाही मरीजों पर पड़ रही भारी
अल्मोड़ा। गांवों तक सड़क नहीं पहुंचने से मरीजों और गर्भवती को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया पिछले महीने प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीण गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए डोली से सड़क तक ले जा रहे थे इसी दौरान प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। बताया सड़क नहीं होने से गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क निर्माण कार्य के लिए चिह्नित जमीन पर ग्रामीणों का आपसी समझौता नहीं होने से आगे का कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीणों का समझौता नहीं होने की दशा में विभाग की ओर से दूसरी योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- बीसी भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि, रानीखेत

क्या बोले ग्रामीण:
कई साल से लोग गांव तक सड़क का इंतजार कर रहे हैं लेकिन यह इंतजार कब खत्म होगा कोई नहीं जानता। मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। हमारी परेशानी देखने वाला कोई नहीं है।
- बृजेश सती ग्रामीण

चार साल में केवल पांच किमी सड़क ही बन पाई है। तीन किमी पैदल चल कर सड़क तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत होती है। काफी समय से हम सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

- जगत राम ग्रामीण

एक ओर सरकार विकास के दावे कर रही है, वहीं कई गावों में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। ऐसे में लोगों काे परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
- भूपेंद्र गिरी ग्रामीण


विभाग की अनदेखी के चलते गांव से कई लोग पलायन कर चुके है। ऐसे में धीरे-धीरे गांव खाली होता जा रहा है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे लोगों में नाराजगी है।
- गणेश गिरी ग्रामीण


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed