फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road from Karchhuli to Gargeshwar Mahadev Temple is not accessible

Almora News: कारचूली से गार्गेश्वर महादेव मंदिर तक नहीं पहुंची सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road from Karchhuli to Gargeshwar Mahadev Temple is not accessible
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के अंतर्गत कारचूली से गार्गेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी लोगों की मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। सड़क न बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाय तो क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही कफड़ा और द्वाराहाट की दूरी भी करीब 10 किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चमनपुरी-कारचूली मोटर मार्ग से गार्गेश्वर तक सड़क का निर्माण न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गार्गेश्वर महादेव मंदिर स्थित त्रिवेणी संगम तट पर कई गांवों के ग्रामीण शवदाह के लिए जाते हैं, लेकिन सड़क सुविधा न होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मात्र पांच किमी सड़क बनने से श्रद्धालुओं को ही नहीं बल्कि कफड़ा और द्वाराहाट आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिल जाती।
विज्ञापन

सड़क बनने से हल्दू, हथेला, बड़ेत, धन्यारी, धारी, तल्ली कारचूली, मल्ली कारचूली, रिखोली, वलना, नौघर, खडगोली समेत तमाम गांव सीधे जुड़ जाते। ग्रामीण गोविंद सिंह, दीपा देवी आदि ने बताया कि वह लोग सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि देने को भी तैयार हैं। इसके बावजूद आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एक ओर जहां सरकार गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पांच किमी सड़क के लिए ग्रामीणों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

===========
बोले लोग :
===========
कारचूली से गार्गेश्वर महोदव मंदिर तक सड़क निर्माण होना बेहद जरूरी है। इससे क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। सड़क के लिए ग्रामीण अपनी जमीन देने को भी तैयार है। इस संबंध में सार्थक पहल होनी चाहिए। -कुबेर सिंह बिष्ट, कारचूली
===========
मंदिर तक सड़क बन जाती तो लोगों को काफी सुविधा मिल जाती। इसके अलावा द्वाराहाट ब्लाक से लगे गांवों को भी इस सड़क सुविधा का लाभ मिल जाता। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को सार्थक पहल करनी चाहिए। -कुंदन बिष्ट, कारचूली
===========
पांच किमी गार्गेश्वर तक सड़क बनना बेहद जरूरी है। इस सड़क से ग्रामीण लाभान्वित होते। लेकिन अभी तक सड़क को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।


- दीपा देवी, कारचूली
===========
कारचूली, खडगोली, रिखोली सहित आधा दर्जन से अधिक गांव इस सड़क से लाभांवित हो जाते। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई, लेकिन सार्थक पहल नहीं हो सकी है।

-पुष्पा देवी, कारचूली
===========
कोट- फिलहाल कारचूली से गार्गेश्वर महादेव तक सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है। प्रस्ताव आएगा तो कार्यवाही की जाएगी
- अजय टम्टा, एई प्रांतीय खंड, लोनिवि रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed