{"_id":"5e5010d98ebc3ef3a07699e6","slug":"road-construction-in-bhanoli-almora-news-hld374556687","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनोली-सैमधूरा सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनोली-सैमधूरा सड़क का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
भनोली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भनोली-सैमधूरा मार्ग का निर्माण कार्य शिवरात्रि पर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से आधा किमी दूर स्थित जीआईसी भनोली और सैमधूरा मंदिर समेत क्षेत्र के पांच गांवों को भी सड़क सुविधा मिल सकेगी।
एक किमी लंबी इस सड़क का भूमि पूजन कर पहाड़ कटान कार्य शुरू हुआ। डीएसबी परिसर नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस सड़क का निर्माण विकासखंड कार्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है। सड़क बनने से ग्राम पंचायत गौली, तलधार, पोगड़िया, थलडामर, सिंगोली आदि गांवों के लोगों समेत जीआईसी भनोली के छात्र-छात्राओं को भी यातायात सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर ग्राम पंचायत डुंगरा के प्रधान जगदीश नाथ गोस्वामी, भनोली के प्रधान बहादुर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश भट्ट, पूर्व प्रधान दीवान सिंह, हरीश कांडपाल, बहादुर सिंह, माधव सिंह, दीवान राम, हेम कांडपाल, कैलाश कांडपाल, नवीन कांडपाल, प्रकाश बिष्ट, संजय सिजवाली, प्रेम सिंह, सुरेश राम, महिपाल सिंह आदि थे।