{"_id":"64a707866bc995aad50974c6","slug":"road-block-in-ranikhet-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-262-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चहारदीवारी ध्वस्त, मलबे से आठ घंटे बंद रहा पंतकोटुली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चहारदीवारी ध्वस्त, मलबे से आठ घंटे बंद रहा पंतकोटुली मार्ग
Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत- पंतकोटुली मुख्य मार्ग में बारिश के बाद इस तरह मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंतकोटुली मुख्य मार्ग पर करीब 30 मीटर लंबी चहारदीवारी भरभरा कर मुख्य मार्ग पर गिर गई जिससे यह मार्ग आठ घंटे तक बंद रहा। भारी बारिश में ही स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाई। मशक्कत के बाद मार्ग खुल सका।
बारिश के दौरान बृहस्पतिवार सुबह पंतकोटुली निवासी चंद्रबल्लभ जोशी के मकान की चहारदीवारी रानीखेत-पंतकोटुली मुख्य मार्ग पर गिर गई। मार्ग के दूसरी तरफ सड़क से लगी नवीन चंद्र पंत की दुकान के शटर पर कई पत्थर गिरे। गनीमत रही कि सुबह के समय दोनों दुकानें बंद होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
यह मुख्य मार्ग कई गांवों को रानीखेत नगर से भी जोड़ता है। इस मार्ग पर दिनभर आवाजाही रहती है। चहारदीवारी का मलबा सड़क पर गिरने से आठ घंटे मार्ग बंद रहा। मलबे से बिजली के तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति भी ठप रही। लंबे समय मार्ग बंद रहने और भारी बारिश से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इससे परेशान लोगों ने शासन, प्रशासन से सड़कों पर यातायात बहाली की मांग की। कहा कि सड़क बंद होने के कारण कई लोगों को यात्रा टालनी पड़ी जबकि कई लोगों को अधिक दूरी तक पैदल चलना पड़ा।