फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road block in Almora

मलबा आने से जागेश्वर मार्ग सात घंटे बंद रहा

Tue, 08 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 08 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Road block in Almora
अल्मोड़ा में रोड ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। दंडेश्वर के समीप सड़क पर मलबा आने और विशाल देवदार का पेड़ गिरने से जागेश्वर धाम को जाने वाला मार्ग मंगलवार को सात घंटे बंद रहा। मार्ग में गिरा मलबा हटाने और पेड़ काटने के बाद मार्ग में सात घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। मार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान यात्रियों को जंगल के रास्ते होते हुए जागेश्वर मंदिर जाना और आना पड़ा। इस कारण भक्तों को काफी दिक्कतें हुईं। मार्ग के अवरुद्ध होने से जागेश्वर की ओर श्रद्धालुओं के कई वाहन भी फंसे रहे। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग आरतोला से जागेश्वर धाम को मार्ग जोड़ता है। आरतोला से जागेश्वर की दूरी करीब ढाई किमी है। इस मार्ग पर जागेश्वर धाम से करीब तीन सौ मीटर पहले दंडेश्वर मंदिर के समीप मंगलवार सुबह 8:30 बजे पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा आ गया है। जिससे जागेश्वर धाम को जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन के कार्मिक, मंदिर समिति से जुड़ेे लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


कुछ देर बाद पहाड़ी से और अधिक मलबे के साथ ही देवदार का एक बड़ा पेड़ मार्ग पर गिर गया। सावन माह में जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना को पहुंचे कई भक्तों के वाहन भी मार्ग में फंसे रहे। बाद में मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी से मलबा और देवदार के गिरे पेड़ को हटाया गया। सड़क के ऊपरी हिस्से में खतरा बने देवदार के दो अन्य पेड़ भी हटाए गए। इस दौरान भक्तों को जागेश्वर मंदिर के लिए जंगल के रास्ते से होकर जाना पड़ा। जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सायं 3:30 बजे मार्ग में यातायात सुचारू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed