फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Band in Ranikhet

कोरूछिना मार्ग पर सड़क धंसी, बोलेरो खाई में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Road Band in Ranikhet
इस तरह से धंसी है मजखाली-कोरूछिना सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के चलते मजखाली-कोरुछिना मोटर मार्ग पर काली मंदिर के पास बना कलवर्ट (कलमठ) चोक हो गया। इस कारण वहां हुए धंसाव सड़क धंस गई। वहां से गुजर रही बोलेरो धंसाव की चपेट में आकर खाई में जा गिरी। बोलेरो चालक ग्राम प्रधान को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया गया है कि बगुना के प्रधान देवेंद्र सिंह रविवार को अपनी बोलेरो यूके 06 टीए 2918 लेकर हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। सुबह काली मंदिर सड़क पर कलमठ पर पहुंचते ही धंसाव हो गया और बोलेरो खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कलमठ लंबे समय से चोक था और धीरे-धीरे धंस रहा था, लेकिन विभाग की नजर बदहाल सड़क पर नहीं पड़ी। सुबह जैसे ही बोलेरो का पहिया कलमठ के ऊपर सड़क पर पड़ा तो वह धंस गया और वाहन खाई में लुढ़क गया। नायब तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि निरीक्षक उपराजस्व सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। यहां राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल सड़क पर वाहनों के चलने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed