फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road are not constructed.

Almora News: वन विभाग की स्वीकृति की बाट जोह रहीं जिले की 75 सड़कें

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Road are not constructed.
अल्मोड़ा। राज्य गठन के 22 वर्ष बाद भी कई गांवों के लोगों को सड़क नसीब नहीं हुई है। अल्मोड़ा में वन विभाग की आपत्ति के चलते 75 सड़कों का निर्माण अधर में है। अपने गांवों तक जल्द सड़क पहुंचने की उम्मीद लगाए 20 हजार से अधिक की आबादी को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग की स्वीकृति के इंतजार में इन सड़कों का प्रस्ताव सरकारी फाइलों में सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के 90 से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए दो साल पूर्व 75 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। इन सड़कों को धरातल पर उतारने के लिए वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। वन विभाग के पेंच के चलते इन गांवों तक आजादी के 75 साल बाद भी सड़क नहीं पहुंच सकी है। लोनिवि ने अब तक स्वीकृति के लिए इन सड़कों की फाइल 10 से अधिक बार वन विभाग के पास भेजी। हर बार आपत्ति लगाकर ये फाइलें लौटा दी गईं। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीमारों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी
अल्मोड़ा। अब तक सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में कई किमी का पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में बीमार और प्रसव पीड़िताओं को ग्रामीण डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाते हैं। इन हालात में बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों को है स्वीकृति का इंतजार
अल्मोड़ा। बिसरा-कनैली, दममाटी-बटुलिया, चेलछीना-जैंती, नैनी जिफल्टा- कौकिलागांव, मटीला-गैरोली, सुमियाकोट-कोटली, क्वारब-पेटशाल बाईपास, खूंट-काकड़ीघाट, रौलाखरक-तिनगेर, पूनागढ़-नाटाडोल, सैम मंदिर, फटक्वाडुंगरी-शिल्पकार, कुन्यूड़ा लिंक सड़क, धारखोला-कपिलेश्वर, पोखरी-मेरगांव-कपिलेश्व सहित 75 सड़कें।

सड़कों को प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। वन अधिनियम की स्वीकृति मिलने पर सड़कों का निर्माण संभव है।
इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता, लोनिवि अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed