फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Riskn Valley villagers relay hunger strike

रिस्कन घाटी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन

Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Riskn Valley villagers relay hunger strike

विज्ञापन

रिस्कन घाटी से लगे गांवों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर  ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट ग्रामीणों ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आमरण अनशन, चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। आंदोलन को आसपास के जुड़े ग्रामीणों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।


सुनाड़ी स्थित अनशन स्थल पर आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हैं, क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं। नई पेयजल योजनाएं नहीं बन रही हैं। कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के आश्वासन हवाई साबित हुए। इस बार वह हरसंभव संघर्ष करेंगे। यदि अतिशीघ्र मांगें पूरी नहीं होती तो चक्काजाम, आमरण अनशन किया जाएगा। शुक्रवार को गोविंद सिंह मेहरा, चिंता सिंह मेहरा क्रमिक अनशन में बैठे, जबकि धरने में लीला बुधानी, गंगा बुधानी, शांति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरस्वती आर्य, भागुली देवी, भगवती देवी, रेवती, लक्ष्मी देवी, महेश चंद्र, सुंदर सिंह, जगत सिंह, प्रकाश राम, गिरीश चंद्र आदि बैठे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed