फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revised... A glimpse of 10 Sun temples will be seen in Katarmal.

Almora News: कटारमल में दिखेगी 10 सूर्य मंदिरों की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Revised... A glimpse of 10 Sun temples will be seen in Katarmal.
अल्मोड़ा। कटारमल में अब श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न कोनों में स्थापित 10 प्रमुख सूर्य मंदिरों की झलक दिखेगी। 12वीं शताब्दी की इस प्राचीन धरोहर को मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नागर शैली में बने प्रसिद्ध कटारमल मंदिर को लोक निर्माण विभाग पांच करोड़ रुपये से धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। देश के नौ सूर्य मंदिरों की मूर्तियों के प्रतिरूप के दर्शन कर श्रद्धालु मुख्य मंदिर तक पहुंचेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार के समीप ही पूजा सामग्री के लिए तीन दुकानें बनाई जाएंगी। इसके लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन

--------------
इन मंदिरों के प्रतिरूप होंगे स्थापित
सूर्यनार कोविल मंदिर तमिलनाडु, सूर्यपहाड़ मंदिर असम, कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा, दक्षिणार्क सूर्य मंदिर गया, सूर्य नारायण मंदिर राणकपुर राजस्थान, देवका सूर्य मंदिर बाड़मेर राजस्थान, सूर्य नारायण मंदिर आंध्र प्रदेश, मार्तंड सूर्य मंदिर जम्मू-कश्मीर, मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के बेंच सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मंदिर की पार्किंग के समीप पैदल मार्ग तैयार किए जाएंगे। एक पेयजल प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा। मंदिर परिसर में हेल्थ सेंटर बनेगा, जहां चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण होगा और शिलालेख पर मंदिर के गौरवशाली इतिहास को उकेरा जाएगा।

----------------
वर्जन
कटारमल मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इस प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-अंकित सिंह, अवर अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed