फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Review of the development plans

नेता प्रतिपक्ष ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Review of the development plans
एमएलए ने की विकास योजनाओं की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने ब्लॉक सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने  विकास योजनाओं का निर्माण समय से करने और कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। श्री भट्ट ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने खास तौर पर पेयजल समस्या से ग्रस्त गांवों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में विधायक भट्ट ने चौनलिया, बमनचैना, रिगडिया आदि गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त  करने और सिंगोली खाल में पेयजल टैंक के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही बमनचैना पंपिंग पेयजल योजना की वितरण लाइन बिछाने में हो  रही देरी, भवानी देवी पेयजल योजना के पुनर्गठन, नौला-कमराड़ पंपिंग पेयजल  योजना में फिल्टर सिस्टम बदलने में हो रहे विलंब पर जलनिगम नौला के अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा।
विज्ञापन


ईई ने बैठक में बताया कि फिल्टर बदलने के लिए एक करोड़ का स्टीमेट  शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भवानी देवी पेयजल योजना का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। विधायक श्री भट्ट ने कहा कि जलसंस्थान और जलनिगम क्षेत्र के गांवों में प्राथमिकता से पेयजल किल्लत दूर की जाए। उन्होंने क्षेत्र के लिए स्वीकृृत सड़कों, बिजली, शिक्षा सहित ग्राम्य विकास विभागों की समीक्षा करके जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही खंड विकास अधिकारी को विधायक निधि के कार्यों को समय से पूरा करके भुगतान करने को कहा है। बैठक में उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी आरएस अधिकारी, प्रकाश जोशी, अनिल शाही,  निर्मला शर्मा, त्रिलोक भंडारी, लक्ष्मी दत्त नैनवाल, दिनेश जोशी, पुष्पा  भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


भिकियासैण (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा नौला-कमराड़ पंपिंग पेयजल योजना और बमनचैना पंपिंग पेयजल योजना में बार-बार धन की कमी की बात सुनकर मौके से ही  मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता की और दोनों योजनाओं के लिए तुरंत धन दिलाने को कहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed