फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Review of Baijnath book Kauthig Bhanwar a love story

Almora News: बैजनाथ किताब कौथिग भंवर एक प्रेम कहानी की हुई समीक्षा

Sun, 16 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Review of Baijnath book Kauthig Bhanwar a love story
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ किताब कौथिग महोत्सव पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक भंवर एक प्रेम कहानी समीक्षा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राधा रतूड़ी कुमाऊंनी परिधान में थी। मेले में प्रशासन और पर्यटन विभाग संपादित कॉफी टेबल बुक का अतिथियों ने विमोचन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने किताब कौथिग महोत्सव में लगे बुक स्टॉल का भ्रमण कर पुस्तकें खरीदीं। उन्होंने किताब कौथिग महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और महोत्सव समिति को बधाई दी। कहा कि किताब कौथिग महोत्सव में युवाओं और बच्चों ने बहुत कुछ सीखा होगा। पूर्व डीजीपी की पुस्तक भंवर एक प्रेम कहानी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों मे किताबों के प्रति रुचि पैदा करना है। किताब कौथिक में ऐपण, क्वीज, आर्ट आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूली बच्चों ने सुंदर नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपर मुख्य सचिव राधा रतुडी ने बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मौके पर एसपी हिमांशु वर्मा, सीडीओ संजय सिंह, सीएमओ डॉ. डीपी सिंह, एसडीएम हरगिरी, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, प्राचार्य डायट डॉ. एसएस धपोला, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, कुसुम पांडे, चारु तिवारी, गोपाल दत्त भट्ट, ललित पोखरिया, हेमंत बिष्ट सहित किताब कौथिक कमेटी सदस्य हेम पंत, दयाल पांडे, हेम खोलिया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा, प्रकाश पर्वतीय, ललित तिवारी, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमंत बिष्ट और आलोक पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
ऐपण, चित्रकला प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी भी हुई
गरुड़ । बैजनाथ किताब कौथिग में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। ऐपण प्रतियोगिता में इंटर काॅलेज पाये की प्रतिभा जोशी प्रथम, इंटर काॅलेज पुरड़ा की गायत्री द्वितीय, कंट्रीबाइड की कुसुम पांडे तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता की अंतरिक्ष थीम में यशिका, श्रेया और संस्कृति, ग्रामीण परिवेश थीम में दिव्यांशी, मानसी और दिव्या जबकि मेरा सपना थीम पर आद्विका, आमोदिनी और अंशिका क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में हेमंत, हिमांशी और हेमा अव्वल रहे। क्विज में राइंका. वज्यूला की टीम पहले, राइंका. गरुड़ की टीम दूसरे और विवेकानंद इंका गरुड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। ऐपण और चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक हरिमोहन कंसेरी, अनुराधा रानी, राजेश्वरी और भावना लोहनी थे, जबकि क्विज के निर्णायक नवीन पंत,बद्री प्रसाद सेमवाल और दलीप भाकुनी थे। संचालन नीरज पंत और डाॅ. हरेंद्र रावल ने किया। महोत्सव में काव्य गोष्ठी भी हुई। काव्य गोष्ठी में मोहन जोशी, गोपाल दत्त भट्ट, डाॅ. हेम दुबे, सीएस बड़सीला, पिंकी पांडे , हेमंत बिष्ट, गजेंद्र बटोही, सुरेंद्र वर्मा, प्रेमा भट्ट,दीपक भाकुनी, उदय किरौला आदि ने कविता पाठ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed