फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Residential University running on PPP mode in rented house

किराए के भवन में पीपीपी मोड पर चल रहा आवासीय विवि

Sun, 06 Aug 2017 10:51 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Residential University running on PPP mode in rented house
आवासीय विद्यालय में पढ़ते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सरकार ने अल्मोड़ा में जेएनयू की तर्ज पर आवासीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का दावा किया था, लेकिन फिलहाल यह विवि पांडेखोला में किराए के कुछ कमरों में चल रहा है। हालत यह है कि आवासीय विवि में अब तक रजिस्ट्रार की तैनाती भी नहीं हुई है। वर्तमान में आवासीय विवि में आठ कोर्स शुरू हो चुके हैं। इन पाठ्यक्रमों में अब तक 70 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। मंगलवार को भी कई विद्यार्थी विवि में प्रवेश के लिए पहुंचे थे।  

पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जब अल्मोड़ा में आवासीय विवि को मंजूरी मिली थी तो यह दावा किया गया था कि यह विश्वविद्यालय जेएनयू की तर्ज पर खोला जाएगा और यहां राष्ट्रीय स्तर के कई कोर्स
विज्ञापन

शुरू किए जाएंगे, लेकिन वर्तमान में आवासीय विवि में ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। आवासीय विवि को यहां पांडेखोला में किराए के कुछ कमरों में पीपीपी मोड पर शुरू कर दिया गया है। विवि में 26 जुलाई से प्रवेश की प्रक्रयिा शुरू हो गई थी और इन दिनों भी प्रवेश दिए जा रहे हैं। आठ कोर्सों में पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। सुबह दस से शाम चार बजे तक चल रही पांच कक्षाओं के लिए 30-30 छात्रों के दो बैच बनाए गए हैं। जिनमें एक बैच में बीएससी साइबर सिक्योरिटी, बीएससी इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बीएससी बायो फ्यूल्स, बीएससी क्लाउड कंप्यूटिंग और दूसरे बैच में बैंकिंग एंड इंश्योरेंस मैनेजमेंट, हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट और रिटेल मैनेजमेंट पढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को भी पूरे दिन उक्त कोर्सों में नियमित कक्षाएं चलीं। आटोमोटिव मैन्युफैैक्चरिंग कोर्स की पढ़ाई आठ अगस्त से शुरू होगी। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विवि ने छह फैकल्टी की व्यवस्था की है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी लेक्चर दिए जा रहे हैं। दो दिन पूर्व रेड आईटी इनोवेटर के सीईओ ललित तिवारी ने कंप्यूटर विषय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लेक्चर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


   आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने बताया कि विवि का भवन बनने तक फिलहाल 11 कमरों का भवन किराए पर लिया गया है। जिनमें से दो कमरों में कक्षाएं चल रही हैं। जबकि अन्य कमरों में लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, वीडियो कांफ्रेंसिंग, रिसेप्शन, कंप्यूटर कक्ष, दो लैब और स्टाफ रूम आदि शामिल हैं। विवि में 15 अगस्त तक प्रवेश मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सैद्धांतिक कक्षाओं के बाद सभी कोर्सों में प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कर दी गई है। जिसमें आटोमोबाइल की ट्रेनिंग रुद्रपुर में, हास्पिटेलिटी कोर्स के लिए चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, बैंकिंग क्षेत्र में आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एचडीएफसी बैंक आदि में प्रशिक्षण होगा।  प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को मानदेय भी दिया जाएगा। प्रवेश में एससी, एसटी, ओबीसी और बीपीएल के छात्रों को 25 प्रतिशत की छूट दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed