फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Request to appoint BLA at their respective levels

Almora News: अपने-अपने स्तर पर बीएलए नियुक्त करने का आग्रह

Wed, 25 Mar 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Request to appoint BLA at their respective levels
अल्मोड़ा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण व अद्यतन कार्य को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मतदाताओं की सटीक मैपिंग के लिए भी सभी संबंधित पक्षों से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। बताया कि जिला प्रशासन ने सभी विधानसभाओं के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तैनात कर दिए हैं जो पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी व क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य 93.27 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह मैपिंग शत प्रतिशत पूर्ण की जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed