फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Republic Day celebrated with great enthusiasm in the district

कोरोना खतरे के बीच जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great enthusiasm in the district
अल्मोड़ा पुलिस लाईन में परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोविड-19 संक्रमण के खतरे के बीच जिले में राष्ट्र ध्वज फहराकर 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों में प्रात: ध्वजारोहरण हुआ। पुलिस लाइन में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश और जिले के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में देश और प्रदेश के अलावा जिले का मुख्य रूप से प्रतिनिधित्व रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने भी परेड की सलामी ली। पुलिस के जवानों ने बैंड बजाकर लोगों का मन मोह लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टोली कमांडरों और कार्यक्रम का संचालन कर रहे उप निरीक्षक नीरज भाकुनी को कुशल संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पत्नी हेमा बिष्ट के पर्यवेक्षण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी थाना, चौकियों, फायर स्टेशन में भी कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार परिहार की पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति पर उन्हें पुलिस उपाधीक्षक बैच से अलंकृत किया गया। पुलिस लाइन में हुई परेड में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, महिला पुलिस जवान शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों के लिए म्यूजिकल कुर्सी दौड, लेमन दौड़ मास्क मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टुकड़ी ने भी कई करतब दिखाए। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने पुलिस लाइन में पौधे लगाए। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीएफओ महातिम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed