फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remove line hightension rooftops

छतों से हाईटेंशन लाइन हटाओ

Thu, 26 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 26 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Remove line hightension rooftops

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन द्वारा 11 केवी की बिजली लाइन मकानों के ऊपर से डालने का आफीसर्स कालोनी सरसों के लोगों ने विरोध किया है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पावर कारपोरेशन द्वारा आफीसर्स कालोनी सरसों के मकानों के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाइन डाली जा रही है। मोहल्लेवासी इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है। मकानों के ऊपर से बिजली लाइन डालने से कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से बिजली विभाग को लाइन मकानों के ऊपर से डालने से रोकने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि विभाग ने इसके बाद भी उदासीन रवैया जारी रखा तो क्षेत्रवासी बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप बिष्ट, टीएस तिलारा, जीएस बिष्ट, जितेंद्र उपाध्याय, दया वर्मा, एचएस डांगी, प्रेमलता बिष्ट, हेमा लोहनी, बबीता उपाध्याय, गंगा, गोविंद गुरुंग, पूरन सिंह बिष्ट, मोहनी बिष्ट, नरेंद्र सिंह, भगवती साह, दीपक पंत आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed