फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Removal of Almora from drinking water crisis for new government

अल्मोड़ा को पेयजल संकट से मुक्त करना नई सरकार के लिए चुुनौती

Fri, 17 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

 अल्मोड़ा नगर और आसपास की एक लाख की आबादी को पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए कोसी बैराज को लेकर पिछले साल काफी सवाल उठे थे। बैराज में पानी एकत्र होने के बावजूद पिछले साल बरसात के मौसम में पानी का संकट बना रहा। प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों ने पुराने पंपिंग सिस्टम को इसकी मुख्य वजह बताया था। इधर शासन ने बीते दिनों कोसी में नए पंप हाउस के निर्माण के लिए 2.24 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल निगम कोसी से मटेला तक लाइन डालने का काम शीघ्र शुरू करने जा रहा है। अब भाजपा सरकार के लिए इस योजना को एक साल के भीतर पूरा करवाने की चुनौती है, तभी नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो सकेगा।  

विज्ञापन


नगर और आसपास की करीब एक लाख की जनता की प्यास बुझाने के लिए हर रोज 12 से 13 एमएलडी पानी की हर रोज जरूरत है, लेकिन कोसी स्थित जल संस्थान के पुराने पंप हाउस से  हर रोज आठ से नौ एमएलडी पानी ही सप्लाई हो पाता है। कांग्रेस शासन काल में बीते साल कोसी में बैराज बन जाने के बावजूद लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी का भारी संकट झेलना पड़ा। यह भी बता दें कि कोसी में पुराना पंप हाउस बैराज से काफी दूरी पर स्थित है और बैराज में अधिक पानी भरने पर पंप हाउस डूबने की स्थिति में आ जाता है इसलिए पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए पंप हाउस को भी पुराने स्थान से शिफ्ट किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


वैसे भी कोसी में लगे पंप काफी पुराने हो चुके हैं और उनकी क्षमता भी काफी कम है। इसे देखते हुए जल निगम ने 10.86 करोड़ रुपए की लागत से नए पंप हाउस और मटेला फिल्टर टैंक तक दो नई लाइनों के निर्माण आदि की योजना बनाई है। कांग्रेस सरकार ने कुछ माह पूर्व इस योजना को मंजूरी दे दी थी और अभी कुछ दिन पहले इसके लिए 2.24 करोड़ रुपए जारी करने का शासनादेश भी हो गया है। इधर जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी मौर्या ने बताया कि नए पंप हाउस के निर्माण के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही टेंडर लगा दिए गए थे और अब धनराशि मिलने के बाद पहले चरण में कोसी से मटेला तक दो लाइनों का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed