फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remebering 1971 Martyers

71 के भारत-पाकिस्तान लड़ाई के वीर योद्धाओं को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remebering 1971 Martyers
अल्मोड़ा के चौक बाजार में 71 के शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को छावनी क्षेत्र (ईदगाह के समीप) शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के अलावा डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल योगेंद्र कुमार, सैनिक लीग के उपाध्यक्ष ले. कमांडर एसएस सांगा, 13 सिख के सैन्य अधिकारी कैप्टन रोहित बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि विजय दिवस इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस दिन देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून में सैन्यधाम की स्थापना की गई जो हमारे लिए गौरव की बात है। वहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मंत्री विनीत बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र मासीवाल, सहायक अधिकारी हीरा सिहं महिपाल, पूरन चंद्र लोहनी, राजकुमार बिष्ट, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से भी विजय दिवस मनाया गया। परिषद कार्यालय में हुए कार्यक्रम में शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर परिषद के अध्यक्ष सूबेदार आनंद सिंह बोरा, कैप्टन केशव दत्त पांडे, सूबेदार रघुवीर सिंह सांगा, सूबेदार विनोद गिरी, सुरेंद्र लाल टम्टा, दान सिंह विरौड़िया, पीजी गोस्वामी, सूबेदार प्रकाश बोरा, हयात सिंह गैड़ा आदि थे।
वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
बागेश्वर। विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। शहीद स्मारक स्थल पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जिले के 24 जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीदों की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कलावती देवी पत्नी भैरव दत्त, दमयंती देवी पत्नी उमेश सिंह, बिमला जोशी पत्नी केआर जोशी और पदमा देवी पत्नी मोहन राम वीर शहीद सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं कलावती देवी और बिमला जोशी को शहीद सम्मान यात्रा के तहत ताम्र पत्र भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में डीएम विनीत कुमार ने कहा कि तीन से 16 दिसंबर 1971 तक हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और बहादुरी से 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया और शिमला समझौते के तहत इन युद्धबंदियों को रिहा किया गया। देश के वीर जवानों की बहादुरी को सम्मान देते हुए तब से विजय दिवस मनाया जाता है।
वहां पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और एसपी अमित श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, किशन सिंह मलड़ा आदि थे।

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आरएसएस की तरफ से आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता तारा दत्त भट्ट ने आजादी के आंदोलन तथा भारत के इतिहास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। जिला बौद्धिक प्रमुख खजान जोशी, डॉ. डीपी चौधरी आदि ने वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में पूर्व कैप्टन मान सिंह अधिकारी, आनंद आगरी, नवीन चंद्र साह, राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, आनंद बल्लभ मठपाल, पूरन लाल साह, उत्तम सिंह बजेठा, नंदन सिंह बिष्ट, प्रताप राम, भुवन चंद्र त्रिपाठी, प्रवीण नेगी सहित कई वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के तहसील प्रचारक सौरव, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, संजू मठपाल, देवेंद्र सिंह, उमेश भट्ट, जीवन सिंह अधिकारी, केपीएस अधिकारी आदि थे।

अल्मोड़ा के शहीद स्मारक पर भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देती डीएम वंदना सि?

अल्मोड़ा के शहीद स्मारक पर भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देती डीएम वंदना सि?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed