{"_id":"6026c44d8ebc3e1dcd5a92c8","slug":"relief-base-hospital-becomes-corona-free-almora-news-hld414576730","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : बेस अस्पताल हुआ कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : बेस अस्पताल हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन
बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भले ही पिछले दस माह से अब तक अल्मोड़ा जिला कोरोना मुक्त नहीं हो पाया है, लेकिन कोविड सेंटर बेस अस्पताल शुक्रवार को कोरोना मुक्त हो गया है। शुक्रवार को बेस अस्पताल में कोरोना का एक भी केस भर्ती नहीं हुआ। हालांकि अब भी जिले में कोरोना के एक्टिव केस हैं पर अस्पताल में कोविड के मरीजों की संख्या शून्य होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
जिले में इन दिनों कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। कोरोना के नए मामले कम आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना का पहला मामला पिछले साल अप्रैल माह में सामने आया था। जिसके बाद से अब तक लगातार बेस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। जुलाई से लेकर दिसंबर तक संक्रमण तेजी से फैला और भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले।
अप्रैल से अब तक जिला कोरोना मुक्त नहीं हो पाया। जुलाई में जिला कोरोना मुक्त होने से एक कदम दूर रहा था लेकिन इसके बाद लगातार मामले बढ़ने से फिर जिले में मरीजों की संख्या शून्य नहीं पहुंच पाई थी। इन दिनों कोरोना के मामले घटे हैं। अब जिले में केवल पांच एक्टिव मरीज हैं। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को अस्पताल से एकमात्र पॉजिटिव मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को भी एक भी मरीज भर्ती नहीं होने से कोविड वार्ड खाली रहा।
विज्ञापन
जिले में घटा कोरोना का ग्राफ, फरवरी में अब तक मात्र पांच मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
अल्मोड़ा। फरवरी में अब तक मात्र पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि इससे पूर्व जनवरी में 127 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले करीब 11 महीनों में फरवरी में कोरोना की रफ्तार सबसे कम है। फरवरी में अब तक मात्र पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व जनवरी में 127 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक 3199 लोग संक्रमित निकले थे। जिसमें अनुमानित साढ़े तीन सौ मरीज प्रतिमाह निकल रहे थे।
जागरूकता के साथ घटा कोरोना का ग्राफ: एसीएमओ
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं लोगों की रोगप्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा हुआ है, जिससे इन दिनों कोरोना संक्रमण का फैलाव कम होने लगा है। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि जिले में सितंबर से दिसंबर तक कोरोना तेजी से फैला। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थिति में कोई भी संक्रमण एक सीमित समय तक तेजी से फैलता है। जिसके बाद उसका असर कम होने लगता है। उम्मीद है कि कोरोना भी अब धीरे-धीरे घटेगा। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों में जागरूकता के साथ ही पुलिस ने भी मास्क और शारीरिक दूरी नियमों का पालन करवाया, जिससे इन दिनों संक्रमण का फैलाव कम हुआ है।