अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के बारे में व्यापारियों और आम जनों को जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यों ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से सचेत रहने को कहा गया। सदस्यों ने सफाई पर विशेष ध्यान देने, किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर चिकित्सक से सलाह लेने का सुझाव भी दिया।
जागरूकता रैली मिलन चौक से विभिन्न बाजार होते हुए चौघानपाटा और फिर नगर पालिका तक पहुंची। जागरूकता रैली में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष किशन गुरूरानी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, बीएस मनकोटी, मोती लाल वर्मा, मनोज जोशी, करन साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, प्रतेष पांडे, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, गिरीश मल्होत्रा, जेसी दुर्गापाल समेत काफी लोग मौजूद रहे।