फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Recorded her statement in the case of physical abuse

शारीरिक शोषण मामले में महिला के बयान दर्ज

Sat, 22 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

एक महिला का चार साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने के मामले में चीनाखान निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान करवा दिए हैं। घटना स्थल हल्द्वानी में होने के कारण यह मामला नैनीताल जिले को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई नैनीताल से ही होगी। 

विज्ञापन


हवालबाग ब्लॉक की एक महिला ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि 2006 में रानीखेत में उसका विवाह हुआ। उसका पति उसे मारता पीटता और उत्पीड़न करता था। जिसके चलते वह पति से अलग रहने लगी। उसका चार वर्ष का एक बेटा भी है। अगस्त 2012 में चीनाखान निवासी दीपक पांडे उसे मिला और बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया। आरोपी के झांसे में आकर वह बच्चे सहित उसके घर चली गई। उसके बाद दीपक उसे हल्द्वानी ले गया और दोनों साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि अब आरोपी शादी से मुकर रहा है और उसने हल्द्वानी में किराए का मकान भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में धारा  376, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सम्मुख धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए हैं। महिला का मेडिकल पहले ही करवा दिया गया था। इधर महिला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल हल्द्वानी में होने के कारण यह मामला नैनीताल पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed