{"_id":"6941a1aaa23ea146cc0f0d46","slug":"reading-of-the-story-of-shiva-mahapuran-with-havan-yagya-and-feast-almora-news-c-231-1-shld1005-120733-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का पारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का पारायण
Tue, 16 Dec 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। खोली गांव के गोपेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का पारायण हो गया है। मंगलवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया।
शिव महापुराण कथा के आयोजन में खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, भटोली, बहुली, द्यांगण आदि गांवों से भक्तों ने भागीदारी की। व्यास गणेश चंद्र जोशी ने कथा प्रवचन के दौरान भक्तों को भगवान शिव की महिमा बताई। समापन दिवस पर सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर क्षेत्र और जिले की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालु दिनेश परिहार, अनूप कांडपाल, जुगल किशोर आदि ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।