{"_id":"6a591d1d445330f199059621","slug":"ratkhal-cow-shelter-case-to-be-investigated-at-a-high-level-almora-news-c-232-1-alm1019-146142-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रतखाल गोशाला मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रतखाल गोशाला मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच
Thu, 16 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरी क्षेत्र स्थित मां दूनागिरी गो सेवा मिशन, रतखाल में गोवंश की दयनीय स्थिति और अभिलेखों में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद शासन हरकत में आ गया है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन के आधार पर मामले की उच्चस्तरीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला का विधिवत पंजीकरण नहीं होने के बावजूद उसका संचालन किया जाता रहा जिससे संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान टैग लगे करीब 156 गोवंश मिले।
वहीं दो दर्जन से अधिक गोवंश की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। कई पशु गंभीर रूप से बीमार और कमजोर हालत में पाए गए जिससे उनके चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गोशाला के सभी अभिलेखों के सत्यापन की मांग की है। उनका कहना है कि पंजीकृत गोवंश की वास्तविक संख्या, मृत पशुओं का रिकॉर्ड, मृत्यु पंजीकरण, पोस्टमार्टम और शवों के निस्तारण से संबंधित सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।