{"_id":"571fa3224f1c1b7827a91790","slug":"rath-yatra-reached-awakening-you-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की जागृति रथ यात्रा पहुंची अल्मोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की जागृति रथ यात्रा पहुंची अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आप की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की जागृति रथ यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर हुई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए कांग्रेस और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन
आप की जागृति रथ यात्रा भतरौंजखान, ताड़ीखेत, रानीखेत, मजखाली, कोसी होते हुए मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर जगह-जगह हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि आज राज्य में आम जनता कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
राज्य बनने के बाद भी लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और नेतागण अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश को ही दांव पर लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आप के विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह नगर में आप की पद यात्रा निकलेगी। 27 अप्रैल को जनजागरण के बाद यात्रा भवाली को रवाना होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जागृति रथ यात्रा को आम आदमी का सहयोग मिल रहा है। यात्रा में मनोज गुप्ता, अखिलेश, मुकेश जोशी, एनएल साह, आशीष जोशी, संजय पांडे, प्रकाश जोशी, भुवन जोशी, नवीन कुमार आदि शामिल थे।