फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rath Yatra reached awakening you Almora

आप की जागृति रथ यात्रा पहुंची अल्मोड़ा 

Tue, 26 Apr 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 26 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra reached awakening you Almora
आप की रैली - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की जागृति रथ यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर हुई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए कांग्रेस और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

विज्ञापन

आप की जागृति रथ यात्रा भतरौंजखान, ताड़ीखेत, रानीखेत, मजखाली, कोसी होते हुए मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर जगह-जगह हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि आज राज्य में आम जनता कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य बनने  के बाद भी लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और नेतागण अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश को ही दांव पर लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आप के विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह नगर में आप की पद यात्रा निकलेगी। 27 अप्रैल को जनजागरण के बाद यात्रा भवाली को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जागृति रथ यात्रा को आम आदमी का सहयोग मिल रहा है। यात्रा में मनोज गुप्ता, अखिलेश, मुकेश जोशी, एनएल साह, आशीष जोशी, संजय पांडे, प्रकाश जोशी, भुवन जोशी, नवीन कुमार आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed