फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet was once famous as City of Churches

कभी सिटी ऑफ चर्चेज के रूप में प्रख्यात थी पर्यटन नगरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet was once famous as City of Churches
रानीखेत मालरोड का कैथोलिक चर्च। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर रानीखेत कभी सिटी ऑफ चर्चेज के रूप में भी प्रख्यात था। दरअसल 1869 में अंग्रेजों ने जब यहां छावनी बसाई तो कई गिरिजाघरों का भी निर्माण कराया। उन्होंने कुल नौ गिरिजाघर बनाए। सभी चर्च अपनी अद्भुत संरचना और विशिष्ट शैली के लिए प्रख्यात हैं। मालरोड का कैथोलिक गिरिजाघर गौथिक संरचना का शानदार नजारा है। सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित चौबटिया के सेंट मिसेल चर्च तो पूरे उत्तर भारत में प्रख्यात था। अब देखरेख के अभाव में अधिकांश चर्च जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन

1869 में अंग्रेज हुक्मरानों की नजर रानीखेत की खूबसूरत वादियों पर पड़ी। यहां की आबोहवा और शांत वातावरण को देखकर अंग्रेज इतने खुश हुए कि उन्होंने यहां छावनी बसा डाली। बताते हैं कि इसी दौरान ईसाई धर्म के प्रचारक भी यहां पहुंचे, जो लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद यहां एक के बाद एक नौ चर्च बनाए गए। जिसके चलते पर्यटन नगरी को सिटी आफ चर्चेज के नाम से जाना जाने लगा।
विज्ञापन

चौबटिया स्थित सेंट मिसेल चर्च सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पूरे उत्तर भारत में प्रख्यात था। इसका निर्माण 1882 में हुआ था। वर्तमान में यह चर्च सेना के अधीन है इसे अब कौटिल्य हाउस के नाम से जाना जाता है। मालरोड का कैथोलिक गिरजाघर गौथिक शैली का बेजोड़ नमूना है। 1885 में चौबटिया में सेंट बिंसेंट और 1899 में सेंट बोनावेंचर चर्च बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चर्चों में उस वक्त नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं होती थीं। सभी गिरिजाघर विशिष्ट प्रस्तर शैली के बने हुए हैं। यहां कैथोलिक समुदाय के दो सेंट बिजेंट और सेंट बोनावेंचर और प्रोटेस्टेंट समुदाय के एंग्लिकन, मैथोडिस्ट, बेपटिस्ट, प्रेसबीटेरियन सहित कुल सात गिरिजाघर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed