फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ranikhet misses stadium on sports day

खेल दिवस पर उभरा स्टेडियम के अभाव का दर्द

Wed, 29 Aug 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 29 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ranikhet misses stadium on sports day
रानीखेत में हाकी जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को याद करते हाकी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
खेल दिवस पर खिलाड़ियों में खेल मैदान के अभाव की पीड़ा उभर पड़ी। हर साल इस अवसर पर एनसीसी मैदान में हॉकी मैत्री मैच आयोजित होता है, लेकिन इस बार बारिश के कारण वहां मैच नहीं हो सका। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल स्टेडियम होता तो युवाओं को यह दिन नहीं देखने पड़ते। खिलाड़ियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को याद किया। खेल मैदान निर्माण के लिए संघर्ष करने का भी संकल्प जताया।
विज्ञापन


हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद्र को याद करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि 1936 में बर्लिन ओलंपिक खेलों में मेजर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ 24 गोलों का रिकार्ड बनाया था, जिसे अब 2018 एशियाड खेलों में भारतीय टीम ने ही तोड़ डाला है।
विज्ञापन


हांगकांग के खिलाफ 26 गोल भारतीय टीम ने किए हैं। वरिष्ठ और जूनियर हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि रानीखेत में खेल मैदान का दर्द सालता रहता है। अल्मोड़ा में स्टेडियम हैं, वहां की प्रतिभाएं आगे बढ़ रहीं हैं, लेकिन रानीखेत में हॉकी के प्रशिक्षित कोच होने के बावजूद प्रशिक्षण के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकमात्र एनसीसी मैदान है वह पानी से लबालब है। इस दौरान हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल शाह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, एनआईएस दीपक मेहरा, मनोज मेहरा, धीरज वर्मा, हरीश कोरंगा, जयंत रौतेला, गोविंद सिंह बिष्ट, मनीष कन्नोज्जिया, अमान अहमद, दिव्य शाह, अनिल वर्मा, मुकेश शाह आदि मौजूद रहे।

जीजीआईसी में हुए विभिन्न खेल 
खेल दिवस पर जीजीआईसी में हॉकी के जादूगर को याद किया गया। बालिकाओं से उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी की देखरेख में विभिन्न खेल भी आयोजित हुए।


100 मीटर दौड़ में भावना आर्या, दिव्या सांगा, अंजलि राज, तीन टांग दौड़ में दिव्या सांगा, खुशबू अधिकारी, खुशी मेहरा, महक आर्य, कोमल आर्य और प्राची बिष्ट, सीनियर वर्ग 100 मीटर में अनीशा, संजना, प्रीति रावत, तीन टांग सीनियर वर्ग में रवीना, संगीता, अनीशा अधिकारी, मनीषा और संजना बिष्ट अव्वल रहे। वालीबॉल में 12वीं कक्षा की बालिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed