{"_id":"61cb5b5d7f76871f6403152d","slug":"ranikhet-market-will-open-all-seven-days-ranikhet-news-hld4491698171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सातों दिन खुली रहेगी रानीखेत की बाजार, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सातों दिन खुली रहेगी रानीखेत की बाजार, बैठक में हुआ फैसला
विज्ञापन
व्यापार संघ की बैठक में भाग लेते व्यापारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अब रानीखेत का बाजार सातों दिन खुलेगा। नगर व्यापार मंडल की बैठक में तय हुआ कि साप्ताहिक बंदी स्वैच्छिक होगी। साथ ही नेेपाली श्रमिकों के मनमाने रेटों पर अंकुश लगाने के लिए रेट तय करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठी।
तीन माह पूर्व व्यापार मंडल के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार व्यापारियों की यहां खुली बैठक हुई। जिसमें तमाम मुद्दों पर व्यापारियों ने खुलकर विचार रखे। व्यापारियों ने सोमवार की साप्ताहिक बंदी के लिए तमाम सुझाव दिए। तय हुआ कि अगली बैठक तक सोमवार की साप्ताहिक बंदी स्वैच्छिक रहेगी, अब कोई भी व्यापारी स्वैच्छिक ढंग से दुकान खोल अथवा बंद कर सकता है। आगे का निर्णय सभी क्षेत्रों के व्यापारियों की आम राय के बाद लिया जाएगा, यह भी निर्णय हुआ कि साल के आठ दिन राष्ट्रीय अवकाश पर बाजार आकस्मिक सेवाओं को छोड़ कर पूर्णतया बंद रहेगा।
व्यापारियों ने नेपाली श्रमिकों की ओर से मनमानी मजदूरी लिये जाने का मुद्दा भी उठाया। आग्रह किया कि व्यापार मंडल नेपालियों के ढुलान और लेबर रेट तय करें। इस पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौैधरी ने की। वहां पर उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री गिरीश वैला, अजय बबली, उमेश पाठक आदि थे।