फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet fire brigade personnel to stay in Tinshed

 टिनशेड में रहने को विवश रानीखेत के दमकल कर्मी

Sun, 08 Apr 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 08 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet fire brigade personnel to stay in Tinshed
ऐसे टिनशेडों में रहते हैं अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

अग्रि शमन केंद्र के ऊपर क्षेत्र की छह तहसीलों और कई थाना क्षेत्रों का दायित्व है। किंतु इलाके के पांच लाख लोगों की हिफाजत का जिम्मा संभालने वाले दमकल कर्मी आज भी एक छोटे से टिनशेड में हने को विवश हैं। उसी टिनशेड में कार्यालय भी है। खतरों से जूझने वाले इन कर्मचारियों को आज तक बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पाई हैं, अग्निकाल अथवा आपदा के वक्त कर्मचारी पूरी तत्परता से कार्य करते हैं।  

विज्ञापन


यहां लालकुर्ती स्थित दमकल केंद्र के ऊपर रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, स्याल्दे और सल्ट तहसीलों का दायित्व है। आग और अन्य दुर्घटनाओं के मौके पर रानीखेत से ही पूरे उपमंडल क्षेत्र में दमकल वाहन भेजे जाते हैं। पिछले सालों में रानीखेत स्थित दमकल दस्ते ने  काफी तत्परता और बहादुरी के साथ बड़ी अग्रि दुर्घटनाओं को काबू किया है।
विज्ञापन


हर बार इस दस्ते की प्रशंसा हुई है, किंतु खतरों से जूझने वाले इन कर्मचारियों को आज तक बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पाई हैं। बताया गया है कि छावनी परिषद से 2.025 एकड़ भूमि पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में काम चलाने के लिए टिनशेड बनाए गए हैं। एक में कार्यालय और आवास, दूसरे में मैस चल रहा है। कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारी इसी शेड में रहने को विवश रहते हैं। तीनों दमकल वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, हालांकि अग्रिशमन उपकरण स्टोर में रखे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed