फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet College's annual sports launch

पीजी कालेज रानीखेत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Tue, 11 Apr 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 11 Apr 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet College's annual sports launch
रानीखेत पीजी काॅलेज में वार्षिक खेलों के उद्घाटन पर मार्चपास्ट निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जय दत्त वैला मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।  पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

विज्ञापन


कालेज के क्रीड़ा मैदान में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चंद्र राम ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी लगन के साथ साथ अनुशासन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


अनुशासित खिलाड़ी ही भविष्य में आगे बढ़ता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फ्लैग मार्च और मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। पहले दिन दौड़, ऊंची कूद सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची कूद छात्र वर्ग में ललित रौतेला, चंद्रशेखर, करन जोशी, छात्रा वर्ग में शीला आर्या, आशा तिवारी, माधुरी, बीएड वर्ग गोला फेंक में ज्योति उपाध्याय, दीपा नगरकोटी, दिव्या उपाध्याय, छात्र वर्ग में मुकेश सिंह, ललित मोहन, महेंद्र नेगी, गोला फेंक छात्रा वर्ग में पूजा अधिकारी, प्रभा बिष्ट, ऋतु नेगी, छात्रा वर्ग में लोकेश मेहरा, हेमंत किरौला, विनोद कुमार, 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में विमला, मीना मेहरा, शीला, 200 मीटर दौड़ बीएड वर्ग में भावना पांडे, दिव्या, गीता, 400 मीटर दौड़ बीएड छात्र वर्ग में मनोज कुमार, हेमंत, भूपेंद्र गिरि गोस्वामी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. महिराज माहरा सहित तमाम प्राध्यापक और छात्र छात्राएं मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed