फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rangoli Competition In DNP

डीएनपी के बच्चों ने सीखे रंगोली और ऐपण के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rangoli Competition In DNP
डीएनपी भतरौंजखान में रंगोली प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों के साथ छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/ द्वाराहाट। दीपावली की पूर्व संध्या पर भतरौंजखान स्थित डीएनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे रंगोली और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐपण में विद्या जोशी के ग्रुप ने प्रथम, निशा अस्वाल के ग्रुप ने द्वितीय, तानिया भंडारी के ग्रुप ने तृतीय और दीक्षा जैंतवाल के ग्रुप ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली में दिव्या नैनवाल के ग्रुप ने प्रथम, महिमा नैनवाल के ग्रुप ने द्वितीय, भाग्यश्री के ग्रुप ने तृतीय, शिवानी रावत के ग्रुप ने चतुर्थ व प्रेणा पंत के ग्रुप ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ललित करगेती ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। वहां पर निकिता करगेती, ममता रावत ,कमला देवी, प्रेमी, उर्मिला, पूजा रौतेला, किरन बिष्ट, पवन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

द्वाराहाट के राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल महतगांव में धनतेरस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लक्ष्मीबाई सदन की अंजली, गरिमा, वैष्णवी, शिवानी, दीक्षा, दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैगोर हाउस की दिशा, दिव्या, महक, किरन, जानकी उपविजेता बनीं। प्रधानाध्यापक ध्यान सिंह रौतेला ने पुरस्कार बांटे। पंकज पंत, विनोद पंत, चंदन बोरा, दीपक पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed