{"_id":"5efe23a28ebc3e433471f6d0","slug":"ramsa-in-almora-almora-news-hld388319494","type":"story","status":"publish","title_hn":"96.85 लाख लागत से जीआईसी डीनापानी और मनसारीनाला चौड़ा के भवन बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96.85 लाख लागत से जीआईसी डीनापानी और मनसारीनाला चौड़ा के भवन बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 96.85 लाख लागत से बनाए जा रहे जीआईसी डीनापानी और जीआईसी मनसारीनाला चौड़ा के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। निर्माण एजेंसी ने इन दोनों भवनों को स्कूलों को हस्तांतरित कर दिया है। इन भवनों के बनने से दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जगह संबंधी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि रमसा के तहत जीआईसी डीनापानी में 59.85 लाख रुपये से स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया है। सिंचाई खंड ने बृहस्पतिवार को यह भवन विद्यालयों को हस्तांतरित कर दिया है। इस भवन में दो कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, कंप्यूटर लैब हैं। इसके अलावा जीआईसी मनसारीनाला चौड़ा में 37 लाख से स्कूल भवन भी बन गया है। निर्माण एजेंसी ने इस भवन को भी स्कूल को हस्तांतरित कर दिया है। इस भवन में वाचनालय, कंप्यूटर कक्ष और आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष बने हैं।
इधर सीईओ ने जीआईसी मनसारी नाला में जिला योजना से निर्माणाधीन दो कक्षा कक्षों और प्राथमिक स्कूल सोमेश्वर के भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते वर्तमान में इन दोनों भवनों का निर्माण कार्य नहीं चल रहा है। निर्माण एजेंसी को जल्द काम शुरू करने को कहा गया है। इस अवसर पर सिंचाई खंड के अधिकारी भी मौजूद थे।