फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rampant use of polythene in the old town

नगर में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग

Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rampant use of polythene in the old town
अल्मोड़ा में एक दुकानदार पालिथीन में सामान देता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
 हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नगर में पॉलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। कई व्यापारी चोरी छिपे तो कुछ धड़ल्ले से ग्राहकों को पॉलीथिन में सामान उपलब्ध करा रहे हैं। पूर्व में प्रशासन द्वारा अभियान चलाने और चालान की कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं चेते हैं। 
विज्ञापन


  पिछले काफी समय से नगर की बाजारों में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले खुलेआम हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। कुछ माह पहले एक बार अभियान चलाया भी गया था। तब कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूला गया था, लेकिन अब फिर से नगर की बाजारों में जगह-जगह पॉलीथिन में ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।  पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पालिका जल्द पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। इधर एसडीएम विवेक राय ने कहा कि प्रशासन अभियान में पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed