{"_id":"57deb38d4f1c1b223aa82402","slug":"ramlila-start-rehearsals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकखोला में बालिकाएं करेंगी रामलीला अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटकखोला में बालिकाएं करेंगी रामलीला अभिनय
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
रामलीला की रिहर्सल शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शरद नवरात्र में होने वाली रामलीलाओं के लिए रामलीला कमेटियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में शरद नवरात्र में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रामलीला का मंचन होता है। इन दिनों कमेटियां तालीम में पात्रों को प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
शहर में कर्नाटकखोला, हुक्का क्लब, धारानौला, एनटीडी, नंदादेवी, खत्याड़ी, राजपुरा में रामलीला का मंचन होता है। इस बार शरद नवरात्र में एक अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला के पात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न रामलीला कमेटियों ने करीब एक माह पूर्व से तालीम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर कर्नाटकखोला में डेढ़ माह से रामलीला की तालीम चल रही है। पात्रों का चयन कर उन्हें अभिनय के लिए तैयार किया जा रहा है। कर्नाटकखोला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि इस बार रामलीला में 80 फीसदी लड़कियां अभिनय करेंगी।
विज्ञापन
पात्रों को अभिनय से गुर सिखाए जा रहे हैं। योगेश जोशी, अशरद, ललित मोहन मुनगली, अनिल रावत, मनीष तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, गगन कर्नाटक आदि अभिनय से गुर सिखा रहे हैं।