फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela is in full swing

बहु धनुही तोरी लरिकाई अस रिषि कबहूं न कीन गोसाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ramleela is in full swing
अल्मोड़ा कर्नाटक खोला मंदिर में रामलीला मंचन के दौरान सीता स्वयंवर दृश्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भिकियासैंण । नगर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में बुधवार की रात सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

जनक दरबार में पहुंचे परशुराम राजा जनक से पूछते हैं बता जल्दी जनक राजा ये शिव धनुष तोड़ने हारा..। जवाब में प्रभु श्री राम कहते हैं नाथ शंभु धनु भंजनि हारा, होइ यह कोउ एक दास तुम्हारा..। फिर लक्ष्मण कहते हैं बहु धनुही तोरी लरिकाई अस रिषि कबहूं न कीन गोसाई। यहां मुख्य अतिथि कर्नल जयंत थापा, संगीतज्ञ शिवराज साह, केवल सती, जगदीश लाल वर्मा, ममता वाणी भट्ट आदि मौजूद थे। राजपुर में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम संवाद का मंचन किया गया। राम का अभिनय कर कली, लक्ष्मण स्नेहा प्रसाद, सीता शीतल, परशुराम आशीष कुमार ने किया। यहां अध्यक्ष किशन लाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव विमलेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। धारानौला में चल रही रामलीला में सीता स्वंयवर, परशु राम, लक्ष्मण संवाद प्रसंग मंचित किए गए। दशहरा समिति अध्यक्ष अजित कार्की ने रामलीला का शुभारंभ किया। यहां मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, अध्यक्ष भूपाल मनराल, सचिव दीपक, उमाशंकर मेढी, किसन गुरुरानी, दीप जोशी, राजुल बंसल, आदित्य, जय आदि मौजूद थे। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर और रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद सिंह रावत, जया पांडे,गोपाल तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इधर, देघाट में चल रही रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। परशुराम की भूमिका में पूरन रजवार, लक्ष्मण उमेश दुर्गापाल, जनक गोबिंद बंगारी, राम प्रशांन्त तिवारी ने निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

भतरौंजखान में मंचन जारी
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। नगर में रामलीला मंचन जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। राम का अभिनय भगवत वर्मा, लक्ष्मण दीपक पंत, सीता गणेश किरौला, परशु राम चंदन किरौला, जनक चंदभानु थे। तीसरे दिन रामलीला का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. शैलेंद्र ने किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरीश भट्ट ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर की रामलीला में हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर की रामलीला में सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता-राम विवाह का मंचन किया गया। रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। तीसरे दिन की रामलीला की शुरूआत जनक दरबार से हुई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

अल्मोड़ा राजपुरा में रामलीला मंचन के दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य। संवाद

अल्मोड़ा राजपुरा में रामलीला मंचन के दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed