{"_id":"617998a7b95b022bc81d0a73","slug":"ramleela-is-in-full-bloom-almora-news-hld4428283178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध में काहे मुंह से जाऊं, कहु क्या पूछे जब राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध में काहे मुंह से जाऊं, कहु क्या पूछे जब राजा
विज्ञापन
पनुवानौला की रामलीला में कैकई-भरत संवाद का दृश्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला और लमगड़ा के सुनाड़ी और बिरखम में रामलीला मंचन जारी है। ठंड के बावजूद दर्शकों में लीला के लिए काफी उत्साह है। पनुवानौला में भरत-कैकई, शत्रुघ्न-मंथरा संवाद आदि का मंचन हुआ।
पनुवानौला में पंकज गैड़ा ने राम, कुणाल राणा लक्ष्मण, ऋषभ शाह सीता, सुमित शाह भरत, कमल जोशी शत्रुघन, कुंदन सिंह निषादराज, विनोद विनवाल ने सुमंत की भूमिका निभाई। वहां पर नरेंद्र बिष्ट, वीडीओ उमापति पांडे, ओमप्रकाश दयाल, सुब्रत राय आदि थे। उधर, लमगड़ा के सुनाड़ी और बिरखम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगडवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, कुंदन नगरकोटी, केशव राम आदि थे।
सखियों का नृत्य रहा प्रमुख आकर्षण
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी विजयचौक में रामलीला के सातवें दिन शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। सातवें दिन की लीला का मुख्य आकर्षण कृष्ण लीला और सखियों का नृत्य था। राम की भूमिका हनुमान ने, सुग्रीव की मिलन, हनुमान की गिरीश भट्ट, सुग्रीव सूरज सिंह, बाली लक्की त्रिपाठी, अंगद योगेश भट्ट, राम की मयंक और लक्ष्मण की भूमिका मनीष ने निभाई। निर्देशक हरीश त्रिपाठी ने योगेश उपाध्याय, हेम भट्ट, सुनील भट्ट का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ में भी जारी रहा मंचन
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार की रामलीला मंचन के नवें दिन की रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप के मार्मिक दृश्यों का मंचन हुआ। सुलोचना की भूमिका निभाते हुए वरिष्ठ कलाकार गौरीशंकर ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। रावण की भूमिका पुष्कर रावत, मंदोदरी की आशीष, हनुमान की विनय लोहनी, राम की गौरव जोशी, लक्ष्मण की तनुष, सुग्रीव की सागर,मेघनाद की राहुल बिष्ट और सुलोचना की भूमिका गौरीशंकर ने निभाई। वहां पर नंदन अल्मिया, अध्यक्ष भरत फर्स्वाण, निदेशक नीरज पंत, दिनेश बिष्ट, संजय फर्स्वाण, भुवन पाठक आदि थे। उधर, घांघली में भी मंचन जारी है।