{"_id":"635ac6bb01c1b754845b8529","slug":"ramleela-in-someshwar-starts-from-today-almora-news-hld4801614142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में रामलीला आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में रामलीला आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
सोमेश्वर में रामलीला के मंच को अंतिम रूप देते आयोजन कमेटी के लोग। संवाद
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर 28 अक्तूबर से रामलीला मैदान सोमेश्वर में रामलीला का मंचन शुरू होगा। आयोजन कमेटी ने मंचन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम सात बजे मंचन का शुभारंभ किया जाएगा।
रामलीला कमेटी का दावा है कि इस वर्ष मंच को भव्य रूप दिया गया है। कमेटी के सचिव शिवेंद्र बोरा ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए क्षेत्र में उत्साह है। रामलीला देखने अर्जुन राठ, भाना राठ, मल्लाखोली, रतूराठ, दलमोड़ी, भंडारी गांव, माला, सर्प, रेत, बैगनिया समेत कई गांवों के लोग रामलीला देखने पहुंचते हैं।
वहीं, पनुवानौला में भी रामलीला मंचन की तैयारियां चल रही हैं। खोल पनुवानौला में दो नवंबर से मंचन शुरू होगा। पनुवानौला की रामलीला के लिए कलाकारों को पिछले डेढ़ माह से तालीम दी जा रही है। कमेटी के आयोजकों ने बताया कि पूर्व में लकड़ी के छिलकों और गैस जलाकर भी रामलीला का मंचन होता था। खोला, बीना, खसपड, क्वेराली, मनियागर, मैचून, आरतोला, जागेश्वर, कोटुली धोनी क्षेत्र के लोग रामलीला देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
देवनाई के बंतोली में मंचन का शुभारंभ
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के देवनाई बंतोली में रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन राणा ने बताया कि मंचन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट थे। वहां पर कृष्णा पांडे, मधन कांडपाल, मंगल राणा, योगेश गोस्वामी भरत राम, राजू बोरा, कैलाश बरोलिया, सुंदर बरोलिया आदि थे। संवाद