फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in Someshwar

Almora News: सोमेश्वर में राम जन्म के साथ रामलीला शुरू

Thu, 06 Apr 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Someshwar
सोमनाथ महादेव की रामलीला का शुभारंभ करती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमनाथ महादेव रामलीला कमेटी की ओर से यहां रामलीला आयोजित की जा रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हर व्यक्ति के लिए आदर्श हैं। सभी को उनके आदर्शों पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने रामलीला कमेटी को 11,000 रुपये दिए।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष भोपाल सिंह बोरा ने बताया कि रामलीला के पहले दिन नट-नटी सूत्रधार, नारद की तपस्या, नारद मोह, रावण को शिव से वरदान प्राप्ति, नारद, शिव प्रसंग, रावण के कैलाश पर्वत उठाने और राम जन्म तक का मंचन हुआ। कुंदन सिंह मेहता ने संचालन किया।
विज्ञापन

वहीं डीनापानी की रामलीला में दसवें दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। कलाकारों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सम्मानित किया। कुंदन सिंह मेहता ने संचालन किया। वहां वरिष्ठ संरक्षक देव सिंह पिल्ख्वाल, कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, संतोष मेहता, व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह अधिकारी, सचिव महेंद्र सिंह बजेड़ा, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह मेहता, रमेश सिंह मेहता, महिपाल बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed